फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केस दर्ज होते ही भागे एजेंट, पुलिस ने दी तीन जिलों में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल।
डंकी रूट से अमेरिका जाने के दौरान तेहरान में डंकरों के चंगुल में फंसे करनाल के दोनों युवक जांबा निवासी ऋतिक (24) और दादूपुर गांव निवासी पवन (40) के परिजन की शिकायत पर आरोपी एजेंटों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मामला उजागर होने के बाद से एजेंट भागे हुए हैं। पुलिस ने दोनों एजेंटों के गांवों में दबिश दी। करनाल, कुरुक्षेत्र सहित तीन जिलों में दबिश दी गई है। युवकों को रेस्क्यू कराने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।

करनाल पुलिस की ओर से विदेश मंत्रालय और ईरान में भारतीय दूतावास को ई-मेल किया जा चुका है। पुलिस ने दोनों युवकों के परिवारों की शिकायत पर विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। ऋतिक की मां ने बताया कि दोनों विदेश जाकर कमाने का सपना देख रहे थे। उन्हें करनाल, कुरुक्षेत्र और कोलकाता के एजेंटों ने फंसाया है। दोनों ने करनाल और कुरुक्षेत्र के एजेंटों के जरिए विदेश जाने की तैयारी की थी।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि करनाल के पास एक गांव के मनीष नामक एजेंट ने दोनों को झांसे में लिया। मनीष ने उन्हें कुरुक्षेत्र के अंकुश नाम के एजेंट से मिलवाया जिसने आगे कोलकाता स्थित संपर्कों के माध्यम से पूरा इंतजाम किया। उन्होंने अपने बेटों को विदेश भेजने के लिए दो-दो लाख यूरो और तीन से चार लाख रुपये नकद देकर उन्हें एजेंटों को माध्यम से विदेश भेजने का काम किया था।



मानव तस्कर मांग रहे 20 लाख रुपये की फिरौती

परिवार के अनुसार, 22 अक्तूबर को भाई दूज के दिन दोनों युवक अपने अपने गांव से निकले थे। एजेंटों के माध्यम से पहले वे कोलकाता पहुंचे। फिर वहां से बैंकॉक (थाईलैंड) और आगे ईरान के तेहरान पहुंचे। एजेंटों ने भरोसा दिलाया था कि ईरान से होते हुए वे यूरोप और फिर अमेरिका तक पहुंच जाएंगे लेकिन वे दोनों तेहरान में मानव तस्करों के हत्थे चढ़ चुके हैं। डोंकर उनकी पिटाई के वीडियो बनाकर परिजन को भेज रहे हैं। डंकरों ने दोनों के परिजन से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मानव तस्करों का कहना है कि परिजन ने पैसे नहीं दिए तो वे दोनों युवकों की किडनी तक बेच देंगे।
विज्ञापन



युवकों के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी एजेंटों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। - तरसेम चंद, प्रभारी, थाना सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें