फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा कर किया मूर्ति का विसर्जन

Mon, 06 Oct 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से शिव काॅलोनी नजदीक रजवाहा चौक पर 22 सितंबर से 4 अक्तूबर तक मां की पूजा की धूम रही। नौ दिन चली मां दुर्गा की पूजा के बाद रविवार को मां की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
मां दुर्गा पूजा को विश्राम देते हुए समिति की ओर से रविवार सुबह हवन का आयोजन कर उसमें आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की गई। दोपहर बाद मां दुर्गा, महिषासुर, गणेश, कार्तिक, लक्ष्मी, सरस्वती की प्रतिमाओं को वाहन में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिर पर कलश रख महिलाएं और युवतियां शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व महिलाओं ने मां को सोलह शृंगार अर्पित किए। डीजे की धुन पर निकली शोभायात्रा शाम को पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा की आरती कर विसर्जन किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समिति के प्रधान रोहित प्रसाद यादव, उप प्रधान मनोज कुमार, दलीप कुमार महतो, महासचिव पवन कुमार, सचिव विरेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष बलिकांत महतो, प्रचार मंत्री निरंजन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें