फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचायत के बाद ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। पिछले करीब आठ से दस वर्षों से रह रही एक प्रवासी महिला के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन किया। पंचायत की अगुवाई में काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित महिला गांव में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देती है और ऐसा कई बार कर चुकी है।
ग्रामीणों के अनुसार, महिला स्वभाव से झगड़ालू है और अक्सर लोगों से विवाद करती रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पहले भी कई ग्रामीणों पर दुराचार और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाकर शिकायतें दर्ज करवा चुकी है और बाद में समझौते के नाम पर पैसों की मांग करती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुलाना ग्राम पंचायत ने सोमवार को एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की। इसमें ग्रामीणों ने महिला के व्यवहार पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के सर्वसम्मत निर्णय के बाद मंगलवार को ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और कई ग्रामीण शिकायत लेकर मुलाना थाना पहुंचे । शिकायत में महिला के खिलाफ जांच की मांग की गई है। ग्राम सरपंच प्रवीन कुमार ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें