फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों की परेशानी जानने के बाद बच्चों का परीक्षा परिणाम बताएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कोरोना काल के बाद करीब डेढ़ साल बाद पहली बार 27 अक्तूबर से तीन दिन की अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) होने जा रही है। करनाल के सभी खंडों के 779 राजकीय स्कूलों में होने वाली बैठक में शिक्षक पहले तो अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई से संबंधित उनकी परेशानियां जानेंगे। इसके बाद उन्हें अक्तूबर माह में हुई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम सांझा करेंगे। इस दौरान विद्यार्थी की स्कूल और घर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि के बारे में चर्चा की जाएगी।
हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के बाद दूसरी पीटीम होगी। करीब ढाई माह पहले हुई बैठक केवल दो दिन के लिए ही हुई थी। कोरोना को ध्यान में रखते हुए उस बैठक में भी सभी अभिभावकों को एक साथ नहीं बुलाया गया था। इस बार की बैठक में सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया गया है। 27 और 28 अक्तूबर को होने वाली ऑफलाइन बैठक में सभी अभिभावकों को स्कूल आना होगा। जबकि 29 अक्तूबर को ऑनलाइन बैठक आयोजित होगी। बैठक में शिक्षक उन अभिभावकों से संपर्क करेंगे, जो शहर से बाहर होने या किसी अन्य कारण से स्कूल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इन विषयों पर होगी चर्चा
- विद्यार्थी के घर की स्थिति।
- होम वर्क करने में आने वाली परेशानियां।
- अक्तूबर में हुई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई में विद्यार्थियों के व्यवहार में आए परिवर्तन।
- विद्यार्थी की समझ और ज्ञान को लेकर।
- वार्षिक परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी की तैयारी।
पिछली बैठक में 60 प्रतिशत विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क हो पाया था। इस बार की बैठक में सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क किया जाना है। पीटीएम कक्षा पहली से 12वीं तक सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें