फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोली चलाकर आदित्य से बोले बदमाश, तेरे कंधे पर मारी है... मरेगा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए छह राउंड फायरिंग की। अंदर घुसते ही लॉबी में ठेकेदार के बेटे आदित्य के विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। कंधे पर गोली लगते ही आदित्य गिर गए और तड़पने लगे। बदमाश आदित्य से बोले, तेरे कंधे पर गोली मारी है... तू मरेगा नहीं।
ठेकेदार मनोज पसरीचा ने बताया कि जब बदमाश घर में घुसे तो वह नहा रहे थे। बाथरूम से बाहर आए तो देखा बदमाशों ने पूरे परिवार को रिवॉल्वर के बल पर बंधक बनाकर लॉबी में बैठाया हुआ है। सभी सहमे हुए बैठे थे। उन्हें भी पास बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने सभी के मोबाइल फोन ले लिए। बीच-बीच में बदमाश फायरिंग करते रहे। डराते हुए घर में सभी कमरों में रखे गहने और रुपये निकलवाए। सबकुछ लेने के बाद बदमाशों ने घर में खड़ी कार की चाबी ली। कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद वारदात की सूचना आदित्य ने ही भाई नकुल को दी। नकुल ने पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल मौके पर पहुंचे और घायल आदित्य को अस्पताल पहुंचाया। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी गंगाराम पुनिया ने परिवार से बातचीत की और कार में जीपीएस के होने की जानकारी मिलते ही करनाल और आसपास के जिलों की पुलिस को सतर्क किया। ब्यूरो



दर्द से तड़पते रहे आदित्य

बदमाशों ने आते ही आदित्य पर गोली चला दी थी। वारदात के दौरान वह घायल पड़ा रहा। बदमाशों ने किसी को उसकी सहायता नहीं करने दी। आदित्य दर्द से तड़पते रहे। सभी इतने डरे हुए थे कि बदमाशों के जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठा पाए। पुलिस ने ही आदित्य को अस्पताल पहुंचाया। मनोज पसरीचा ने बताया कि आदित्य को गोली मारे जाने पर अमेरिका से आई उनकी बुआ संगीता चिल्ला उठी। बुआ के विरोध जताने पर बदमाशों ने उनके सिर में भी रिवॉल्वर का बट मारा। उन्होंने बताया कि करीब 32 मिनट तक बदमाश घर में रहे।
विज्ञापन





शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया से आए हैं आदित्य

आदित्य पिछले 5 साल से ऑस्ट्रेलिया में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। चार दिसंबर को उनकी शादी है। शादी के लिए ही वह आए हुए हैं। शादी की रस्में और कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। सोमवार को भी धार्मिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए नानी, बुआ सहित अन्य रिश्तेदार आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें