फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज से एनसीवीटी ट्रेडों में संस्थान स्तर पर होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। महानिदेशालय प्रशिक्षण (डीजीटी) विभाग ने एनसीवीटी और एससीवीटी ट्रेडों में प्रवेश के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। अब विद्यार्थी सीधे संस्थान स्तर पर जाकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

एनसीवीटी ट्रेडों की रिक्त सीटों पर 29 से 31 अगस्त तक प्रवेश मिलेगा। यह प्रक्रिया 29 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। एससीवीटी ट्रेडों में दाखिले 31 अगस्त से नौ सितंबर तक जारी रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा संस्थान में सुबह आवश्यक दस्तावेज के साथ पहुंचना होगा। बाबू मूल चंद प्रौद्योगिकी संस्थान के प्राचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए विभाग ने संस्थान स्तर पर दाखिला प्रक्रिया फिर से शुरू की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समय पर संस्थान पहुंचकर फॉर्म भरें, जिससे दाखिला सुनिश्चित हो सके।
जरूरी दस्तावेज
विद्यार्थियों को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर उपलब्ध सीटों की जानकारी लेनी होगी। प्रवेश के लिए शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। आईटीआई स्तर पर दस्तावेज की जांच के बाद सीट के अनुसार दाखिला दिया जाएगा। एससीवीटी के तहत वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, वायरमैन, मशीनिस्ट, कोपा, ड्राफ्टमैन सिविल और फिटर जैसे ट्रेड शामिल हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे दाखिले से पहले ट्रेड और सीटों की उपलब्धता की जानकारी अवश्य ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबू मूलचंद आईटीआई में प्रमुख एनसीवीटी और एससीवीटी ट्रेडों में खाली सीटें-

ट्रेड नाम



कुल सीटें
रिक्त सीटें
वूड वर्क तकनीशियन एनसीवीटी

24
6
वेल्डर एनसीवीटी


80
13
टर्नर एनसीवीटी


40
5
टर्नर एससीवीटी


20
18
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल एससीवीटी

20
19
फूटवियर एनसीवीटी


40
36
मशीनिस्ट



40
1
पेंटर जनरल



40
17
शीट मेटल वर्कर


20
6
पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम एनसीवीटी 24
3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें