संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अग्रवाल युवा सभा कैथल की महिला इकाई की ओर से सत्कार पैलेस में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। स्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत, धार्मिक प्रसंगों और लक्की ड्रॉ ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसकी प्रस्तुति बबीता अग्रवाल ने दी। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण 850 बहनों की ओर से अग्रवाल युवा सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता को राखी बांधना रहा। रामप्रताप गुप्ता की ओर से बहनों के लिए प्रस्तुत गीत ने माहौल को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में दीक्षा गर्ग, सुमन गर्ग, शिल्पा बंसल, राधा सहगल, कोमल जैन, मनीषा अग्रवाल और साधना गर्ग ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हरियाणवी कलाकार कशिश की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रश्न पूछकर बच्चों और महिलाओं को जानकारी दी गई। दस लक्की ड्रॉ निकाले गए और विजेताओं को उपहार दिए गए। सभा की महिला इकाई की सक्रिय सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महासचिव मोहनलाल गुप्ता, संयोजक मनोज बंसल, सह सचिव हिमांशु गोयल, धर्मवीर गर्ग, विक्की गोयल, लाजपत सिंगला, हैप्पी सिंगला आदि मौजूद रहे।
रक्षाबंधन समारोह में मंच पर रामप्रताप गुप्त व महिलाएं। स्वयं