फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चुनावी व्यवस्थाओं के प्रशासनिक दावे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी में परेशान दिखे मतदाता, नहीं चलाए गए कूलर
विज्ञापन

विशु शर्मा

करनाल। लोकतंत्र के महापर्व का मुख्य दिन, जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। सुबह सात बजते ही सभी केंद्रों पर पहुंचने लगे मगर भीषण गर्मी के कारण मतदाताओं को परेशान होना पड़ा। गर्मी को देखते हुए प्रशासन के दावे फेल साबित हुए। मतदाताओं के लिए अधिकतर मतदान केंद्रों पर न तो पानी की व्यवस्था थी और न बुजुर्गों के बैठने की।
विज्ञापन

सेक्टर-14 बूथ नंबर 53 पर भीषण गर्मी के चलते महिलाएं अपने वोटर कार्ड और अपने पल्लू से हवा करतीं हुई नजर आईं। वहीं मतदान केंद्र में दो-दो कूलर होने के बावजूद उनको उपयोग में नहीं लाया गया। मतदाताओं को गर्मी में खड़े होकर मतदान करना पड़ा, जिससे मतदाताओं को काफी दिक्कत हुई। कुछ मतदान केंद्रों पर कूलर चल रहे थे लेकिन सेक्टर-14 मतदान केंद्र पर सिर्फ खानापूर्ति के लिए कूलर रखे थे। उनका कोई उपयोग नहीं किया गया। जबकि मतदाताओं की लाइन में महिलाएं और बुजुर्ग भी खड़े थे और भीषण गर्मी होने के कारण वहां पर न तो पानी का कैंपर रखा था न पेयजल के कोई इंतजाम थे जो मतदाताओं के उपयोग में आ सके। कुर्सियां भी ऐसी जगह रखी थी जहां पर सीधी धूप पड़ रही थी। मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की भी व्यवस्था नहीं थी। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें