फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के डबल में एडीजीपी चावला और सरजू की जोड़ी अव्वल

विज्ञापन
85: श्रेयांस क्लब में आयोजित तीन दिवसीय ओपन नेशलन बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलते खिलाड़?
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। श्रेयांस क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नेशनल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल में एडीजीपी चावला और सरजू की जोड़ी ने मुकाबला जीत लिया। दूसरे दिन के खेलों में दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के बीच लीग मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में पहुंचे प्रदेश के एडीजीपी एएस चावला और सरजू की जोड़ी ने अमित सचदेवा और अश्वनी भोला की जोड़ी को हरा कर मैन डबल 110 अपने नाम किया। पंजाब के मेजर संधु सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। रविवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
शनिवार को हुए मुख्य मुकाबलों में मैन सिंगल 40 में कैथल के विनय भाटिया ने दिल्ली के भारत राजन को हराया। मिक्स डबल 70 में अर्पण और स्वप्निल की जोड़ी ने गौरव खुराना और विकास खुराना को, मिक्स सिंगल में 50 के क्वाटर फाइनल में अंबाला के राज कुमार ने दिल्ली के कैप्टन राज शुक्ला को पराजित किया। मिक्स डबल 120 में डॉ. पीसी तिवारी और गुलशन बजाज ने जालंधर और दिल्ली के मेजर बलराज सिंह तथा राजेश मोंगा की जोड़ी को मात दी। मिक्स डबल 140 में अनिल मित्तल और ज्ञान सागर दिल्ली ने कुरुक्षेत्र के राजेश शर्मा, और बीर पाल सिंह की जोड़ी को, एक्स डी 80 में जस्सी तथा मोनिका ने मनप्रीत की जोड़ी को मात दी, एक्स डी विक्रम तथा वर्षा कोहली की जोड़ी ने अशित और डा. मिरडू को पराजित किया। मिक्स डबल 80 में लेडी धवन और मनप्रीत सिंह की जोड़ी ने अमन गुलाटी और विजय की जोड़ी को पराजित किया।
विज्ञापन

गोशाला रोड स्थित श्रेयांस क्लब के परिसर में शुरू हुई प्रतियोगिता में देशभर से आए 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में अमित जैन, सचिन बिंदल, अरुण बंसल, अंकुश जिंदल, डोनी सिंह, मोनिका ढिल्लन, सुमित जैन, अमन गुलाटी, अश्वनी, गौरव, गौतम, अरुण चौधरी, मनीष, संदीप, श्रवण भारद्वाज, अमित, विजय अरोड़ा, सुचित्रा ने व्यवस्था को संभाला।
दादा-दादी की उम्र में दम दिखा रहे सीनियर खिलाड़ी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बैडमिंटन कोर्ट में कई सीनियर खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं। उनकी फूर्ति और फिटनेस युवाओं को प्रेरित कर रही है। यहां खेलों में 75 वर्ष तक के खिलाड़ी अपने खेल से सबको हैरान कर रहे हैं। श्रेयांस क्लब में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को ऐसे खिलाड़ियों ने हाथ अजमाए जो अब दादा और दादी हैं। दादा-दादी कोर्ट में अपने नाती और नातिन को मात दे रहे थे। पिता और बेटे की जोड़ी भी मिक्स में खेली। युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने प्रदेश के एडीजीपी एएस चावला जो कि खुद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उनका कहना था कि वह खेल के मैदान में आज भी पूरा परिश्रम करते हैं। जिसके चलते उनका दिल और दिमाग हमेशा फिट रहता है।
विज्ञापन

जालंधर से आए मेजर बलराज ने बताया कि वह लगभग 16 सालों से खेल रहे हैं। 22 वर्षों तक सेना में रहे मेजर बलराज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। श्रेयांस क्लब के अमित जैन ने बताया कि उनका बेटा भी चैंपियन है। पुनीत जैन, सुमित जैन, राहुल जैन तथा उनका परिवार इस खेल को आगे बढ़ा रहा है। ब्यूरो

86: ए एस चावला , एडीजीपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें