फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साबरमती-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे अतिरिक्त एसी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों को वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त कोच मिलेंगे।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार, ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में 19 नवंबर को एक थर्ड एसी इकॉनमी/एसी कोच लगेगा। यह कोच वापसी में ट्रेन संख्या 19224 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-साबरमती एक्सप्रेस में 20 और 21 नवंबर को जुड़ेगा। ट्रेन 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस में 20 नवंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। वापसी में यह कोच ट्रेन संख्या 22957 में 21 नवंबर को लगेगा। ट्रेन संख्या 22958 वेरावल-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस में 18 नवंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच उपलब्ध होगा। यह वापसी में ट्रेन संख्या 19411 में 19 नवंबर को जुड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें