करनाल/निसिंग। निसिंग क्षेत्र डी-प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों का शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार ने निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री के नमूने भरवाए। उन्होंने निसिंग नशामुक्ति एवं परामर्श केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन व्यवस्था का भी जायजा लिया।
निरीक्षण की शुरुआत एडीसी ने गोंदर रोड स्थित प्रजापत धर्मशाला से की। यहां चल रहे निर्माण कार्य को देखा। सामग्री के नमूने भरवाए। गुल्लरपुर रोड पर निर्माणाधीन श्मशान घाट की चहारदीवारीका निरीक्षण किया। यहां भी नमूने भरवाए। एडीसी ने स्पष्ट किया कि श्मशान घाट जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक महत्व के स्थलों पर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के अंतिम चरण में एडीसी कुंजपुरा स्थित पंचायत भवन पहुंचे। यहां उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।