करनाल। सेक्टर-36 स्थित डीआरपी एन्क्लेव में कॉलोनाइजर की ओर से रास्ते बंद करने और पार्क की जगह पर भी प्लॉट काटकर बेचने के मामले में गठित कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में जांच के लिए शनिवार को एडीसी राहुल रईया मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व अन्य अधिकारियों ने लोगों से बातचीत करके जानकारी जुटाई।
एडीसी ने आरोपों की जांच के लिए नगर निगम और डीटीपी विभाग के स्टाफ और रिकॉर्ड का भी मिला किया। इस दौरान स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह, अमित और संतोष का आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर सतबीर पूनिया सहित अन्यों ने फर्जीवाड़ा किया है। इस दौरान आरोपी पक्ष की भी बात को सुना गया। विदित हो कि गत माह हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में चेयरमैन मंत्री रणबीर गंगवा ने मामले की जांच एडीसी को सौंपी थी।