माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने मंगलवार को घरौंडा क्षेत्र में छह अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। एक अवैध निर्माण और कई भवनों की डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनकार, करनाल गुंजन वर्मा की टीम मंगलवार को घरौंडा पहुंची। करीब आठ एकड़ में हसनपुर रोड पर अवैध कॉलोनी में सडकों को तोड़ दिया गया। दो एकड़ में रिशिकुल स्कूल के पीछे अवैध कॉलोनी में भी सड़कों को तोड़ा गया। तीसरी अवैध कॉलोनी करीब तीन एकड़ में बालाजी कॉलोनी के पीछे मिली। यहां सडकों के साथ चहारदीवारी तोड़ दी गई।
चौथी अवैध कॉलोनी करीब चार एकड़ में पनोडी रोड पर बनाई जा रही थी। इसमें सड़कों को तोड़ दिया गया। पांचवीं अवैध कॉलोनी करीब 1.5 एकड़ में विग कॉलोनी के पीछे काटी जा रही थी, यहां भी सभी सडकों को ध्वस्त किया गया। छठी अवैध कॉलोनी करीब 0.3 एकड़ में गांव कैमला के पास बनाई जा रही थी। इसमें चार भवनों की डीपीसी व सभी सड़कों को ध्वस्त किया गया। कोहंड गांव में लश ग्रीन कॉलोनी के पास करीब 1600 गज में अवैध निर्माण किया गया था। इसे ध्वस्त कर दिया गया।