फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिकॉर्ड की हेराफेरी में आढ़तियों पर हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।धान घोटाले में अब तक की जांच में सामने आया है कि आढ़तियों की भूमिका खरीद, उठान और मिलिंग के रिकॉर्ड में हेराफेरी करने में अहम रही है। कृषि विभाग के सूत्रों को कहना है कि आने वाले दिनों में आढ़तियों पर कार्रवाई हो सकती है। कृषि विभाग की नई रिपोर्ट में आढ़तियों की भूमिका को भी शामिल किया गया है। छह जांच कमेटियां दस्तावेज का मिलान कर रही हैं।
डीएफएससी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार का कहना है कि विशेष टीमें जांच में जुटी हैं। जांच में जो भी दाेषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राइस मिल मालिकों, अधिकारियों के साथ आढ़तियों की भूमिका की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

करनाल में करीब 20 करोड़ रुपये के घोटाले के आकलन है। करनाल के राइस मिलर और आढ़ती जांच की आंच से बचने के लिए अपने स्टॉक और दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। हालांकि विभागीय जांच अभी शुरुआती दौर में है लेकिन बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। अब तक जिले के आठ राइस मिलरों पर पुलिस विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। इनमें से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, दो को अदालत से जमानत मिल गई है, जबकि चार गिरफ्त से बाहर हैं। घोटाले में मंडी और खाद्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। अब तक 17 अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, जिनमें से 11 को निलंबित किया जा चुका है। गिरफ्तारी केवल मंडी सुपरवाइजर और दो ऑपरेटरों की ही हो पाई है। इनमें गिरफ्तार हुए मंडी सुपरवाइजर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन : भाकियू
भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर धान घोटाले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश में किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। यूनियन प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने कहा कि घोटाला करने वाले राइस मिलर और आढ़ती आराम से सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सबकुछ साफ हो गया है और सबूत प्रशासन को मिल चुके हैं तो कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें