फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के चार बडे़ होटलों से 10 अलग-अलग सामग्री के सैंपल भरे। इन सैंपलों की करीब 20 दिन में रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट में कमी मिली तो नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
जिला फूड सेफ्टी अधिकारी श्याम लाल की टीम सबसे पहले नमस्ते चौक पर स्थित उमंग होटल में पहुंची। जहां से तीन सैंपल भरे। इनमें आटा, पनीर व वैजग्रीन शामिल रहे। इसके बाद डिवेंचर होटल से तीन सैंपल भरे। इसमें सांभर, मैदा और चीज चीली शामिल हैं। मॉडल टाउन में स्थित आरोमा होटल से दो सैंपल लिए। इसमें आटा और वैजग्रीन शामिल रही। अंत में मॉडल टाउन स्थित किंग क्लाजी से दो सैंपल लिए गए। इनमें आटा और वैजग्रीन का सैंपल लिया गया। उन्होंने बताया कि कई एनजीओ ने पहले इस बारे में बोला था। टीम में सम्मी जावा, प्रवीन कुमार व सुरेंद्र कुमार शामिल किए और सैंपल लेने की प्रक्रिया अपनाई गई।