फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कट्टों में 700 ग्राम तक गेहूं अतिरिक्त तौलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडियों में गेहूं खरीद और उठान में आढ़तियों की ओर से अतिरिक्त गेहूं तौला जा रहा है। यह आरोप भारतीय किसान यूनियन की ओर से लगाया गया है।
यूनियन की ओर से करनाल की पांच और कुंजपुरा की दो दुकानों पर पड़े कट्टों की जांच की गई थी। आरोप है कि इनमें 500 से 700 ग्राम तक अतिरिक्त गेहूं तौला गया है। अब इसे लेकर उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वीरवार को यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत करेंगे।
मंडियों में भाकियू जिला चेयरमैन साहब सिंह बाजवा व प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान की संयुक्त अगुवाई में किसानों ने अपने स्तर पर जांच इस दौरान बिक्री हो चुकी गेहूं के भरे कट्टों का तौल जांचा गया। आरोप है कि तौले गए प्रत्येक कट्टे में सरकार की ओर से निर्धारित किए गए वजन से 500 से 700 ग्राम गेहूं प्रति कट्टा अधिक पाया गया। मौके पर संबंधित मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर को बुला कर कार्यवाही करने के लिए शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू टीम ने मौके पर मार्केट कमेटी के संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर तौल रजिस्टर में तौल में की गई धांधली की शिकायत दर्ज करवाई। तोल जांचने के लिए भाकियू सदस्य डिजिटल कांटा अपने साथ लेकर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें