फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 को करनाल में

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एक देश एक चुनाव अभियान के राष्ट्रीय संयोजक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अप्रैल को दोपहर दो बजे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज सभागार में एक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम लोगों की भागीदारी के लिए जिला कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बैठक की।
विज्ञापन

मौके पर अभियान के प्रदेश सह संयोजक मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि हर पांच साल में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनावों का भी आयोजन किया जाता है। वहीं, देश में हर साल अलग-अलग समय पर विधानसभा चुनाव होते हैं। इसकी जिम्मेदारी भारतीय निर्वाचन आयोग की होती है। एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की बचत होगी।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक सुखीजा, जिला संयोजक एडवोकेट संजय मदान, मास्टर नरेंद्र गोरसी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार, कृष्ण लाल तनेजा, गौरव खुराना, नवीन बत्रा, मोहन लोधी, योगेंद्र मेहला, बिट्टू सरपंच, मानव पुरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें