फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद पत्नी को मच्छर भगाने की दवा पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे मच्छर भगाने की दवा पिलाने का आरोप लगा है। जिसके बाद विवाहिता की तबियत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। उधर, अब विवाहिता की शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने आरोपी पति, जेठ और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के गांव पनसरा निवासी कविता ने बताया कि उसकी शादी 2019 में इंद्री के गांव डबकोली कलां निवासी शिवकुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से पति शिवकुमार, जेठ सतीश कुमार, सुमेर चंद व जयपाल और ननद सीमा व सीता संतुष्ट नहीं थे। शादी के दो माह बाद ही उसे ताने मारकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पति भी शराब पीकर मारपीट करता था और कार की मांग की जाती थी।
विवाहिता ने बताया कि 11 जुलाई को दोपहर पति घर पर आया और उसने उससे मारपीट की। इसी मारपीट के दौरान उसने जबरदस्ती उसे मच्छर भगाने की दवा पिला दी। महिला ने शिकायत में कहा कि इस पर उसने शोर मचाया, लेकिन जेठ पास खड़े होकर देखते रहे। इस बाद उसने अपने मायके में फोन कर जानकारी दी तो पिता राम, मां नसीबो देवी, भाई सचिन और धर्मबीर आ गए और उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे यमुनानगर ले गए और निजी अस्पताल से इलाज शुरू करवा दिया। उधर, स्टेशन हाउस अधिकारी इंद्री सतपाल ने बताया कि इस संदर्भ में महिला के बयान दर्ज हो गए हैं और आरोपियों के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें