फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी काबू

Wed, 10 Jun 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लक्समबर्ग भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले की जांच करते हुए एंटी ऐमिग्रेशन सैल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई रणधीर सिंह की टीम ने आरोपी गांव शिल्ला खेड़ा निवासी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि डोगरा गेट कैथल निवासी शरणदीप सिंह और निर्मल सिंह की शिकायत अनुसार वे विदेश जाने के इच्छुक थे। 10 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी बातचीत आरोपी गुरविन्द्र सिंह से हुई। आरोपी ने उन्हें लक्समबर्ग में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने 14 अगस्त 2025 को अपने पासपोर्ट, शैक्षणिक दस्तावेजों की कॉपी आरोपियों को दे दी। आरोपी ने वीजा, ऑफर लेटर, कॉन्ट्रैक्ट, टिकट, एम्बेसी खर्च, डॉलर व एफिडेविट आदि के नाम पर अलग-अलग किश्तों में उनसे कुल 6,02,600 रुपये ले लिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने आरोपियों से वीजा के बारे में पूछा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। दस्तावेज व रुपये वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें