फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में फायरिंग करने के आरोपी छह दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। शहर के मीनाक्षी अस्पताल में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार अदालत में पेश किया। चारों आरोपियों को छह छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने आठ जुलाई को मीनाक्षी अस्पताल में फायरिंग करने के मामले में मंगलवार रात हरमन सिंह निवासी वार्ड छह सफीदों-जींद, ओमवीर निवासी गांव सालवन, दलवीर सिंह वासी वार्ड आठ सफीदों व बलजिंद्र सिंह वासी गांव जलमाना को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपी बलजिंद्र सिंह वासी जलमाना वारदात वाले दिन बुलेट चला रहा था। गोलीकांड के बाद तीनों एक साथ फरार हो गए थे। सभी आपस में सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में रहते थे।
विज्ञापन

मीनाक्षी अस्पताल में फायरिंग करने के मामले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने काबू कर कोर्ट में पेश किया है। चारों आरोपियों का छह दिन का रिमांड लिया गया है। चारों आरोपियों में एक आरोपी बलजिंद्र वासी जलमाना गोलीकांड करने वाले तीनों आरोपियों में शामिल था। जबकि अन्य तीन षड्यंत्र में किसी न किसी तरह से शामिल थे। अन्य लोग जो भी इस वारदात में संपर्क में रहे हैं। उन्हें भी जल्द काबू किया जाएगा।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें