फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अश्लील फोटो खींच महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप, ससुराल पक्ष पर आरोप

Mon, 01 Jun 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने सुसराल पक्ष के लोगों पर अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। आरोपियों ने दहेज के लालच में उसके साथ ये सब किया है। आरोपियों ने उसकी दो साल की बेटी को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। सदर थाना पुलिस ने देवर, पति और सास सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सदर थाना में दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि शादी से बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि सोनीपत निवासी देवर, पति, सास और अन्य उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबाव बनाते थे कि अगर वह दहेज नहीं लेकर आई तो उसे उनके परिवार सदस्य कालू से गलत संबंध बनाने पड़ेंगे। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा और पिटाई की गई। आरोप है कि तीन माह पहले आरोपी कालू उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर उसने विरोध जताया और यह बात अपने पति, ननद और देवर को बताई। लेकिन सभी ने कहा कि जैसा वह करता है, उसे करने दो। महिला का आरोप हैकि उसकी सास ने उसके गले में चुन्नी डालकर गला घोटने की कोशिश की।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक दिन वह अपने कमरे में सो रही थी, आरोपी कालू और उसकी ननद ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो फोटो रिश्तेदारों में वायरल कर देंगे। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने फोटो कुछ रिश्तेदारों को दिखाकर बदनाम भी किया।

महिला ने बताया कि उसकी दो साल की बेटी को भी आरोपियों ने छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया। उसने मायके आकर पूरी घटना के बारे में बताई। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें