फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, भाई ने समझाया तो कर दी पिटाई

Mon, 01 Jun 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल आने-जाने के दौरान नाबालिग छात्रा से युवक छेड़छाड़ कर रहा था। पता लगने पर छात्रा ने भाई ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। लड़की के चाचा की शिकायत पर महिला थाना असंध में छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि उनके भाई की 17 वर्षीय बेटी गोली रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। गांव का ही एक युवक पिछले कई महीनों से लड़की के साथ रास्ते में बदतमीजी, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार कर रहा था। बेटी ने डर के कारण पहले किसी को इस बारे में नहीं बताया। इस बारे में उनके बेटे को जानकारी मिल गई। उसने आरोपी युवक को समझाया। आरोपी के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। आरोपी युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे चुनौती दी कि तू जो कर सकता है कर ले।
शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी युवक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर बेटे की पिटाई की। परिवार डर में रह रहा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

असंध महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पिटाई करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें