फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सीआईए वन टीम ने एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक बरामद की है। उप निरीक्षक जयपाल ने बताया कि 21 जून को उन्होंने सूचना के आधार पर गुरिन्द्र निवासी निसिंग को आवर्धन नहर पुल मेरठ रोड के समीप से काबू किया था। जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी से 30 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। आरोपी के खिलाफ निसिंग थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र सिंह सीआईए वन को सौंपी गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह स्मैक का नशा करने का आदी है और स्मैक बेचने का भी काम करता है। आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्मैक उत्तर प्रदेश के झिंझाना से एक व्यक्ति से 27 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला थाना निसिंग एक मामला कुरुक्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया, ताकि आरोपी के अन्य साथी जिनसे वह स्मैक खरीदकर लाया था उसे गिरफ्तार किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें