फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख ठगने वाला आरोपी पकड़ा

Mon, 24 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी गांव दरड़ निवासी संदीप उर्फ सैंडी को मधुबन थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता सन्नी को कंबोडिया भेजने की बात कहकर मलेशिया भेज दिया था।
विज्ञापन

मधुबन पुलिस थाना से पुलिस टीम प्रभारी लछमन ने बताया कि 17 अक्तूबर को शिकायतकर्ता सन्नी ने शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि दरड़ गांव निवासी संदीप उर्फ सैंडी ने उन्हें कंबोडिया भेजने की बात कही थी। उनकी बात तीन लाख रुपये में हुई थी। उन्होंने आरोपी को तीन लाख रुपये की राशि भी दे दी लेकिन उन्हें कंबोडिया नहीं भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को शामगढ़ गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को कंबोडिया भेजने के लिए उनका पासपोर्ट व तीन लाख रुपये लेकर मलेशिया की टिकट करवा दी। मधुबन पुलिस थाना पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद दोबारा से अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें