फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साइकिल सर्कस दिखाने वाले मामा-भांजा से मारपीट कर छीन लिए 15 हजार रुपये

Mon, 24 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तरावड़ी की ईदगाह कॉलोनी में साइकिल सर्कस दिखाने वाले मामा-भांजे से मारपीट कर पांच लोगों ने 15 हजार रुपये और सामान लूट लिया। घायल फूसगढ़ निवासी मामा रूपचंद और भांजा बंटी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों राजन, ऋषभ, सिकंदर, धोला व शिवम के खिलाफ मारपीट और छीना झपटी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तरावड़ी की ईदगाह काॅलोनी में शुक्रवार को फूसगढ़ निवासी रूपचंद अपने भांजे बंटी के साथ साइकिल पर करतब दिखा रहे थे। दोपहर को एक कार में आरोपी राजन, ऋषभ, सिकंदर, धोला और शिवम वहां पहुंचे। आरोप है कि पांचों ने बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता रूपचंद ने बताया कि आरोपियों ने उनकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। उनको और बंटी को पीटा। सर्कस का सामान भी उठाकर ले गए। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पीड़ित रूपचंद की शिकायत के बाद उन्होंने मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें