फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हाईवे पर हो रहे हादसे, स्पीड ब्रेकर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुंडला। राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए पर स्थित जुंडला गांव में लगातार हो रहे सड़क हादसों में रोजाना वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। कस्बे में हाईवे पर बने पांच कट दुर्घटनाओं के केंद्र बन गए हैं।
हाईवे होने के कारण यहां से वाहन तेज गति से गुजरते हैं, वहीं इन कट से दूसरा वाहन शहर से निकलकर हाईवे पर स्पीड से आता है तो टकराने से वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन हादसों से यहां के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग कि जुंडला में जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती है और बाजार या अन्य गलियों से आने-जाने वाले लोगों के लिए यह रफ्तार जानलेवा साबित हो रही है।
इस समस्या का समाधान केवल स्पीड ब्रेकर ही उचित है। लोगों का कहना है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें