करनाल। नई अनाज मंडी सहित कई क्षेत्रों की बिजली बुधवार को फीडरों की मरम्मत के कार्य करीब तीन से चार घंटे तक बाधित रहेगी।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ ने बताया कि बुधवार को 11 केवी नई अनाज मंडी फीडर और 11 केवी अंसल फीडर को सामान्य मरम्मत व पेड़ो की छटाई कार्य के लिए सुबह 9:30 बजे से सुबह 1:30 बजे तक बंद रखा जाएगा। जिसके कारण अनाज मंडी, महिंद्रा के पीछे का क्षेत्र, मदनपुर गांव, अंसल टाउन, डीआरपी कॉलोनी, आनंद वाटिका, स्वर्णभूमि व गोपी वाली गमड़ी की बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा 33केवी सेक्टर 12 और 33 केवी सेक्टर छह फीडर को भी सुबह पांच से आठ बजे तक बंद रखा जाएगा। जिससे ओपीएस स्कूल व सेक्टर 13 के कुछ भाग की बिजली बंद रहेगी। इस दौरान फीडरों की सामान्य मरम्मत की जाएगी।