फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जख्मी व्यक्ति ने दम तोड़ा

Sun, 29 Sep 2013 12:17 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। तीन दिन पहले दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।  पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 शेखपुरा बांगर का रहने वाला करीब बल सिंह (38) वीरवार को बाइक से गांव जा रहा था। गांव सीकरी के देवी मंदिर के पास सीकरी निवासी अमरजीत सिंह की बाइक बल सिंह की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन बल सिंह के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसके परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं, अमरजीत मेडिकल के ट्रामा में उपचाराधीन है।

 बुटाना थाना पुुलिस ने महिंद्र की शिकायत पर अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें