फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह ट्रेन की चपेट में आकर महिला और स्कूल जा रही छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को सुबह और दोपहर को अलग-अलग हादसों में एक 11वीं कक्षा की छात्रा और एक महिला की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरे हादसे में दोपहर करीब 1.20 बजे जब बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन करनाल स्टेशन के समीप पहुंची तो घोघड़ीपुर रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे स्टेशन के बीच पटरी के मध्य अचानक महिला आ गई। ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेन को रोककर करीब 200 मीटर बैक किया। ट्रेन के गार्ड ने घटनास्थल से जख्मी हालत में तड़पती महिला को उपचार के लिए उठाया और ट्रेन से महिला को स्टेशन पर लाकर जीआरपी के हवाले किया। जीआरपी ने एंबुलेंस मंगवाकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले महिला की मौत हो चुकी थी। शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखा गया है। मृतका की पहचान सदर बाजार निवासी आरती (32) पत्नी राकेश के रूप में हुई है। पश्चिम एक्सप्रेस करनाल में दोपहर 12.52 बजे पहुंचती है। शुक्रवार को ट्रेन लेट होने के कारण करीब 1.20 बजे करनाल पहुंची थी। घटना के बाद जब ट्रेन को बैक किया गया तो उसमें सवार यात्री भी सहम गए। वह असमंजस में पड़ गए थे कि आखिर ट्रेन को बैक क्यों किया जा रहा है। इसी दौरान दूसरी पटरी पर चल रही मालगाड़ी को भी गार्ड ने लाल झंडी दिखाकर रुकवाया ताकि ट्रैक से शव को उठाने में दिक्कत नहीं हो। महिला किन परिस्थितियों में ट्रैक पर पहुंची इसकी जीआरपी जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार की चपेट में आई 11वीं की छात्रा
पहले हादसे में शिव कॉलोनी की गली नंबर एक निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा साधना पुत्री शिवकुमार सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जा रही थी। वह इलाहाबाद से चंडीगढ़ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उस वक्त अप और डाउन दोनों ट्रैक पर गाड़ियां आ गईं। एक लाइन को छात्रा पार कर चुकी थी लेकिन दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना सहायक स्टेशन मास्टर को दी। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। जीआरपी ने क्षत-विक्षत शव को ट्रैक से उठाया और पहचान की। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा की मौत से परिवार में मातम छा गया। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें