फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण करनाल में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एएसआई की मौत, बाजार से घर लौट रहा था मृतक

Sat, 30 Dec 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

कोहरे के कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। करनाल में हुए हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बाजार से घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव के पास बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे एएसआई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर शाम घने कोहरे के चलते हुआ। आसपास के लोगों ने परिजनों का नाम लेकर जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबको बरामद कर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार एएसआई ऋषिपाल मधुबन थाने में तैनात था उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। शुक्रवार देर शाम को इंद्री स्थित बाजार से सामान लेने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। घने कोहरे के चलते एएसआई बाइक को धीमी गति से चला रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा तो अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एएसआई लहूलुहान हालत में मौके पर ही पड़ा रहा और मौत हो गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें