फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली की एचटी लाइन टूटकर गिरने से हादसा, 5 साल का बच्चा झुलसा

Tue, 07 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-12 में पुरानी संडे मार्केट के पीछे झुग्गी-झोपड़ियों के पास सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे बिजली की एचटी लाइन टूटकर गिर गई। तार की चपेट में आने से 5 साल का सूरज बुरी तरह से झुलस गया।
तेज बारिश के बाद लाइन में स्पार्किंग हुई थी। जिसके बाद लाइन टूटकर गिर गई थी। करीब दो घंटे तक टूटी लाइन में करंट रहा। बाद में निगम की टीम ने इसे दुरूस्त कराया। सूरज झुग्गी से बाहर खेलने के लिए निकला था। बच्चे के करंट लगा देख मां फुलन ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी तेज करंट लगा। किसी तरह बच्चे को अलग कर मां फुलन उसे अस्पताल में लेकर गई। यहां से उसे बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे के पिता पोपीन मुखिया मंडी में पल्लेदारी करते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-12 में संडे मार्केट के पास टूटी लाइन में करीब दो घंटे तक करंट रहा। इस दौरान यहां से होकर दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक निकलते रहे। तार वाली जगह के आसपास लोगों ने पत्थर लगा दिए ताकि कोई और चपेट में नहीं आए। लाइनमैन को लोग फोन करते रहे, उन्होंने नहीं उठाया। बाद में संबंधित एसडीओ व जेई को फोन किया गया तो उन्होंने अपनी टीम को मौके पर भेजा और लाइन को दुरुस्त कराकर चालू कराया।
विज्ञापन


-
लाइन के क्षतिग्रस्त होकर टूटकर लटकने की सूचना करीब 5:30 बजे मिली। संबंधित जेई से संपर्क कर लाइनमैन व सहायक लाइइमैन भेजकर लाइनों को दुरुस्त कराया गया। - विनय कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें