संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय, अंजनथली में आयोजित दोदिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट समारोह का शनिवार को समापन हो गया। 100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, सिमरन द्वितीय और ट्विंकल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब भी दिया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 400 मीटर रिले रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ करवाई गईं। 200 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, आरती द्वितीय और नीरज तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रिले रेस में किस्मत- मुस्कान, चेतना व रीता प्रथम, ट्विंकल, सपना, वंशिका व सोनिया द्वितीय और आरती, तानिया, मुस्कान, मन्नत तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त खुशबू को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक, हरप्रीत कौर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा व आराधना को सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी यूजर का खिताब दिया गया।
छात्राओं की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कशिश ने पहला, हिमांशी ने दूसरा और समरीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और रोमांचक मुकाबला रस्साकशी का शिक्षक बनाम छात्राओं का रहा। मुख्य अतिथि एडवोकेट राजेश चौधरी सुल्तानपुर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने छात्राओं को खेलों में निरंतर भाग लेने, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को अपनाने के लिए आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि खेलें हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। खेलों में भाग लेकर अपने शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ सफलता की सीढ़ी भी चढ़ सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।