फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा पर निकले आप समर्थक

Mon, 30 Dec 2013 12:27 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथ्ाल के राजौंद आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने से प्रदेश के आप पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश में क्षेत्रवाद व परिवार वाद की राजनीति से परेशान आप कार्यकर्ता अभी से हरियाणा में आप की सरकार के सपने संजोने लगे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में राजेश पंडित ने कुरुक्षेत्र से सफीदों तक की 90 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हैं। राजौंद पहुंचने पर उनका आम आदमी पार्टी से जुड़े चंद्रपकाश गर्ग व अन्य लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

राजेश पंडित ने बातचीत में बताया की उनकी यात्रा का मकसद प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए लोगों को जागरूक करना है। ताकि हरियाणा प्रदेश की जनता भी इन ढोंगी राजनेताओं के चंगुल से बच सके। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर से शुरू हुई है।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान उनके पांव में पड़े बड़े-बड़े छाले होने का होने जरा भी दर्द नही था। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि वह पुरी तरह से पार्टी के लिए समर्पित है। 90 किलोमीटर का सफर नंगे पांव पैदल चलकर वह भी सर्दी के मौसम में तय करना साफ जाहिर कर रहा था कि उनके अंदर आम आदमी पार्टी के लिए समर्पित है। स्वागत करने वालाें में बिल्ला, मुकेश, राजू, किशन, चंद्र प्रकाश गर्ग व रामनिवास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें