फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के बहाने युवक से 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज, मंगेतर के साथ कनाडा जाने के लिए लगवाना था टूरिस्ट वीजा, पकड़ाया फर्जी टिकट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कनाडा भेजने के नाम पर शहर के एक युवक से 23 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने दो एजेंटों गुरविंदर और अनमोल संधू पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अर्शप्रीत सिंह निवासी मान कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से कैथल के अगोंध गांव का निवासी है। उसने अपनी मंगेतर कोमलप्रीत कौर के साथ कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए चंडीगढ़ के प्लैनेट गाइड ओवरसीज कंपनी से संपर्क किया।
कंपनी के मालिक गुरविंदर ने दोनों का वीजा नौ लाख रुपये में लगवाने की बात कही। 10 दिसंबर 2024 को अर्शप्रीत ने अपना और अपनी मंगेतर का पासपोर्ट, 50 हजार ऑनलाइन गूगल पे और 50 हजार नकद एजेंट को दे दिए। कुछ समय बाद गुरविंदर ने वीजा अप्रूवल और पीपीआर की जानकारी दी और पांच लाख रुपये की मांग की, जो अर्शप्रीत ने बैंक अकाउंट में जमा करवा दिए। इसके बाद किस्तों में और रकम ली जाती रही। कुल मिलाकर अर्शप्रीत ने गुरविंदर के खाते में नौ लाख से अधिक रुपये जमा करवाए। इसके बाद गुरविंदर ने कॉल उठानी बंद कर दी। जब वह उसके घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने कहा कि गुरविंदर किसी काम से बाहर है और अब आगे का काम अनमोल नामक महिला देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल ने खुद को कंपनी की पार्टनर बताया और दावा किया कि गुरविंदर जेल में है और अब उसे रुपये देने होंगे। अर्शप्रीत ने अनमोल के कहने पर सात लाख रुपये और जमा कराए। टिकट भेजने के नाम पर और पांच लाख रुपये भी लिए गए। जब टिकट मिली तो वह फर्जी निकली। फिर अनमोल ने 1.5 लाख की और मांग की और नई टिकट का झांसा दिया। इस तरह से कुल 23 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। अब दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें