इंद्री। बयाना गांव में ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। इंद्री थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
शिकायत में कलसौरा निवासी मृतक रामप्रकाश (28) के बड़े भाई रामफल ने बताया कि उसके छोटे भाई रामप्रकाश ने करनाल बस स्टैंड के सामने मोबाइल रिपेयर की दुकान की थी। वह 17 जनवरी को सुबह बाइक पर सवार होकर करनाल जा रहा था। जब वह बयाना गांव के समीप पहुंचा तो एक ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। संवाद