फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुरानी रंजिश में युवक पर ईंटों से किया हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुरानी सब्जी मंडी के पास घर के बाहर सोमवार देर रात को पुरानी रंजिश में कलंदरी गेट निवासी सागर पर चार-पांच युवकों ने ईंटों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर से डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
कलंदरी गेट निवासी दीप्सी ने बताया कि उनका भाई सागर सोमवार रात को अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान चार-पांच युवक वहां पहुंचे और उस पर ईंटों से हमला कर दिया। हमले में सागर को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन पहले मंडी में चोरी हुई थी। उसके भाई सागर ने एक चोर को पकड़ लिया था। इसी दौरान भीम नाम का एक व्यक्ति उसे छुड़ाने के लिए आया था। आरोप है कि उसी बात की रंजिश रखते हुए अब उसके भाई पर हमला किया गया। उनका परिवार पुरानी सब्जी मंडी में साफ-सफाई और चौकीदारी का काम करता है। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें