गुरुद्वारा डेरा कार सेवा से श्री अमृतसर साहिब के लिए राशन सामाग्री को रवाना करते बाबा सुखा सिं
करनाल। सचखंड श्री दरबार साहेब अमृतसर में तीन दिन की लंगर सेवा करनाल व पानीपत की संगत को मिली है। मंगलवार को गुरुद्वारा डेरा कार सेवा से लंगर की रसद के भरे तीन ट्रक श्री अमृतसर रवाना किए गए। विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों, सिख जथेबंदियों व सिख संगत के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लंगर के लिए जरूरी सामग्री इकट्ठी की गई। बाबा सुखा सिंह ने बताया कि 18 से 20 मार्च तक करनाल व पानीपत की संगत पहुंचकर लंगर की सेवा करेगी। बुधवार से श्री दरबार साहिब काॅम्प्लेक्स में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाएं जाएगे, जिनका भोग 20 मार्च को पड़ेगा। संवाद