फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रंजिश में युवक पर हमला, सिर में मारा डंडा, चाकू से किया घायल

Sun, 07 Jun 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निसिंग में बिजलीघर के पास खेतों में बैठे प्रिंसपाल पर गुरविंद्र ने हमला कर दिया। दोनों के बीच प्लॉट पर कब्जे के विवाद में दो साल से रंजिश चली आ रही है। आरोप है गुरविंद्र ने डंडा मारा और चाकू से भी घायल किया। निसिंग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रिंसपाल की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि बीती 31 मई की शाम करीब 8:30 बजे वह खेत में बैठा हुआ था। इसी दौरान गुरविंद्र सिंह आया और बिना कारण उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके बाएं हाथ पर चाकू से वार किया। उसे 10 टांके लगे हैं। परिजन ने बताया कि गांव में एक प्लॉट पर कब्जे के लिए करीब दो साल से दोनों में विवाद चल रहा है। निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें