फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चक्कर आने से एकाएक गिरा युवक, अटैक से मौत

Sat, 21 Mar 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शाम नगर में वीरवार देर रात को अपने परिचित के घर आए कैथल जिला के बुच्ची गांव निवासी सतीश कुमार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह चक्कर आकर गिर गए थे। लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कैथल जिले के बुच्ची गांव निवासी सतीश कुमार पंजाब में किसी फैक्टरी में काम करते थे। वह शाम नगर निवासी नीमो देवी और उनके परिवार को जानते थे। वीरवार देर रात को वह यहां आए थे। अचानक चक्कर आने से नीचे गिर गए। आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टर ने उनको से मृत घोषित कर दिया।
महिला नीमो ने बताया कि वह अपने पति और बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। सतीश पहले करनाल में खाना बनाने का काम करता था, इसलिए उनके घर आना जाना था। वीरवार रात को भी वह उनके घर आया था और बीमारी की हालत में लग रहा था। इसी दाैरान वह गिर गया। उन्होंने अस्पताल पहुंचाया तो वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना शहर के पुलिस जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि पोस्टमार्टम में डाॅक्टर ने अटैक से माैत होना बताया है। असली कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा। पुलिस ने परिजन को शव साैंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें