फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छत पर गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, धमाके से घर में दरार

विज्ञापन
घर के उपर से निकालते हाईटेंशन तार स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर के विकास नगर में शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर की छत पर गया 25 वर्षीय ललित कुमार अचानक बिजली की 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान जोरदार धमाके से घर की दीवारों में दरार आ गई। बिजली के उपकरण खराब हो गए।

पड़ोसी करण ने बताया कि ललित खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर गया था। छत पर टहलने के दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जैसे ही करंट लगा, जोरदार धमाका हुआ और घर के अंदर लगे उपकरणों में आग लग गई। लोग जब बाहर पहुंचे तो देखा कि ललित करंट लगने से बुरी तरह झुलस चुका था। लोगों ने बिना देर किए उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ललित कुमार अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हादसे के समय संभवतः वह खतरे को भांप नहीं पाया।

-

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईटेंशन लाइन के कारण पहले भी दो-तीन बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि ये तार बेहद खतरनाक हैं और कई बार दीवारों में भी करंट महसूस होता है, खासकर बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


-

वर्जन :

मामले में जांच के लिए एक्सईएन को कहा है। यदि लाइन ऊंची नहीं है तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी यदि शिकायतें आई हैं तो इसकी भी जांच के लिए एक्सईएन को बताया जाएगा। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें