फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रैक्टर से गिरा युवक, ऊपर से गुजरा पहिया... मौके पर मौत

विज्ञापन
शव को कब्ज़े में लेती पुलिस स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/इंद्री। जिले के इंद्री क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 25 वर्षीय कमल निवासी गांव दुलावा, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) की हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार की रात को कच्ची ईंट भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लौट रहे थे। आरोप है कि चालक के लापरवाही और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाने से उनका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। ट्रैक्टर का पिछला टायर उनके ऊपर से गुजर गया।
मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि वह बिलासपुर (यमुनानगर) के एक भट्ठे पर काम करते थे। उनको देर रात को फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। कमल और ट्रैक्टर चालक कमल उर्फ गोली निवासी समोरा, एमआरजे भट्ठे से गांव समौरा कच्ची ईंट लेने गए थे। शुक्रवार रात करीब 8 बजे दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट भरकर लौट रहे थे। कमल ट्रैक्टर की साइड में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में लापरवाही से चला रहा था। समौरा गांव से कुछ आगे आने पर कमल का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए। ट्रैक्टर का पिछला टायर उनके ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
इंद्री थाना के प्रभारी विपिन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें