करनाल। द्वितीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 15 अप्रैल को गुरुग्राम में किया गया था। जिले से 28 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ी सौरव को स्वर्ण पदक के साथ 11 हजार रुपये की नकद इनामी राशि दी गई। गौरव , अभिनव, यश राणा, विराज, अंशुमन, चेतन, शिक्षा, अनन्या, प्रियांशी व शगुन ने भी स्वर्ण पदक जीता। क्रिश व इशांत ने रजत और आलीशान व नमीश ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
कोच सुनील ने सभी खिलाड़ियों का बधाई दी। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी पदक अपने नाम कर चुके हैं।