फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोडवेज बस से गिरा युवक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का आरोप- एक यात्री ने छुड़वाया हाथ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुंजपुरा क्षेत्र में दिल्ली से कैथल जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में भीड़ के कारण खिड़की से लटका एक युवक गिर गया। सड़क पर गिरते ही वह कई मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को निसिंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। युवक की पहचान डाचर गांव निवासी अश्विन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अश्विन ने बताया कि वह दिल्ली से कैथल जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुआ था। बस में अत्यधिक भीड़ के कारण उसे अंदर जगह नहीं मिली, जिससे वजह वह बस की खिड़की पर लटक कर यात्रा करने को मजबूर हुआ। अश्विन ने आरोप लगाया कि बस में मौजूद एक अन्य सवारी ने उसका हाथ खींचकर छुड़वा दिया, जिससे वह गिर गया। उसके सिर, हाथ, पैरों व शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। उसे परिजन निसिंग के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें