फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका में युवक की मौत, दोस्त ने कॉल पर बताया लगी थी गोली

विज्ञापन
चेतक की फाइल फोटो
विज्ञापन
इंद्री। अमेरिका के जॉर्जिया में समौरा गांव के 22 वर्षीय चेतक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके साथ कमरे में रह रहे दोस्त एवं गांव के ही युवक ने परिवार को कॉल करके चेतक को गोली लगने की सूचना दी। पिता सुनील शर्मा ने बताया कि वीरवार को अष्टमी के दिन घर पर धार्मिक पाठ था। चेतक भी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ा था। रात को उनके पास बेटे की मौत की खबर पहुंची। गोली कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को घर पर पूरा दिन गमगीन माहौल रहा। सूचना मिलते ही गांव के अलावा दूरदराज से भी लोग एवं रिश्तेदार घर पर पहुंचे। पिता सुनील ने बताया कि वीरवार की रात को जिस समय दोस्त फोन पर बात कर रहा था तब अमेरिकी पुलिस उनके कमरे पर पहुंची थी। गांव के युवक को पुलिस साथ ले गई। तब से युवक और चेतक का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। उन्हें चेतक और उसके दोस्त की कोई जानकारी नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि चेतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। पिता सुनील जमींदार हैं और उनकी गिनती क्षेत्र के समृद्ध किसानों में होती है। परिवार और ग्रामीणों से प्रशासन से बेटे के शव को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जार्जिया के स्टोर में करता था काम
जमींदार पिता सुनील ने बताया कि चेतक वर्ष 2024 में डंकी मार्ग से अमेरिका गया था। करीब सात माह बाद अमेरिका पहुंचा था और जार्जिया पहुंचने के कुछ समय बाद उसे एक स्टोर में काम मिल गया था। स्टोर पर उसकी नाइट ड्यूटी होती थी। सब कुछ सही चल रहा था। परिवार के अनुसार, विदेश गए गांव के युवकों को देखकर चेतक ने भी अमेरिका जाने का मन बनाया था। उन्होंने बताया कि चेतक का दोस्त समौरा निवासी युवक कुछ समय से बीमार होने के कारण उसके साथ ही कमरे पर रह रहा था। उसी ने कॉल पर मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें