फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत, दो घायल

Wed, 25 Feb 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
करनाल। पश्चिमी यमुना नहर बायपास पर हादसे में जान गंवाने वाला इलेक्ट्रीशियन राजन शर्मा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर सोमवार देर रात को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शास्त्री नगर निवासी इलेक्ट्रिशियन राजन शर्मा (35) की मौत हो गई। राजन दूध लेने के लिए जा रहे थे। पिकअप ने स्कूटर सवार दो किशोरों को चपेट में लिया। एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी नशे में था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार देर शाम को एक व्यक्ति नहर में कूदने के लिए दौड़ रहा था, कुछ लोग उसे रोक रहे थे। हंगामा हो रहा था। इसी दौरान एक स्कूटर पर सवार दो नाबालिग लड़के पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर खड़े होकर उसे देखने लगे। विश्वकर्मा चौक की तरफ से बाइक पर सवार होकर शास्त्री नगर के गली नंबर छह निवासी राजन शर्मा मौके पर पहुंचे। घोघड़ीपुर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप की सीधी टक्कर बाइक सवार को लगी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी पर खड़े दोनों नाबालिग भी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने राजन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। एक नाबालिग को गंभीर चोट आई है। दूसरे को हल्की चोटें हैं। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसे के बाद हिट एंड रन की धारा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शराब के नशे में मिला पिकअप चालक, हिरासत में लिया

पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि कुरुक्षेत्र निवासी पिकअप चालक मनजीत शराब के नशे में था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो वह गाड़ी सहित भाग गया। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को करीब छह किलोमीटर दूर से वाहन सहित काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें