फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 25 Aug 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंचकूला-रुड़की हाइवे पर छप्पर बस स्टैंड के समीप युवक (30) की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना छप्पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। साथ ही प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में सरस्वती नगर निवासी अमन कुमार ने बताया कि वह बाइक से कलावड़ काम पर जा रहा था। इस दौरान छप्पर के नए बस स्टैंड के पास पंचकुला-रुड़की हाइवे पर एक युवक सड़क पार रहा था, जिसे वहां से निकल रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। वाहन चालक युवक को रौंद कर आगे निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचना के लिए आसपास पूछताछ की, पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शव को जगाधरी के शवगृह में रखवा दिया है। युवक की उम्र 30 साल होने का अनुमान है। हादसे के समय युवक नीले रंग की टीशर्ट व भूरे रंग की निकर पहने हुए था। युवक को फुलवेरी हो रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें