फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद

Mon, 25 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छप्पर में बाजार से बाइक चोरी कर ली गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना छप्पर पुलिस ने बाइक मालिक तलाकौर निवासी रामकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। रामकुमार के बेटे विशाल की रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। शनिवार को बाइक दुकान के बाहर गली में खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक कान पर मोबाइल लगाते हुए आता है और पहले गली में घूमता है। इधर-उधर देखता है फिर मोबाइल कान पर लगाए हुए बाइक पर बैठ जाता है। इसके बाद बाइक में चाबी लगाता है और कुछ सेकेंड तक इधर-उधर देखने के बाद बाइक लेकर चला जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें