फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/कुंजपुरा। बीती देर रात डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। इसके बाद घटनास्थल पर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। लोगों ने कहा कि इस सड़क से दिन-रात सैकड़ों खाली व रेत से भरे डंपर आवागमन करते हैं। डंपर चालकों की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे एक डंपर चालक करनाल से कुंडा यमुना घाट के पास रेत की खान में रेत लेने जा रहा था। गांव में एक प्राइवेट बैंक के समीप शुभम डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डंपर चालक फरार हो चुका था। लोगों ने लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शुभम का एक भाई व एक बहन है। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो डंपर के बारे में कुछ जानकारी मिलने पर आरोपी चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। इसके बाद शुभम के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें