फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। थाना शहर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने एक लड़की के घर के बाहर जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोगों ने प्रयास करके जब तक आग को बुझाया, तब तक वह झुलस चुका था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान कटाबाग क्षेत्र के संदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह एक लड़की के संपर्क में था। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा कई दिन से परेशान था। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि अभी तक लिखित में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें