संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। 30 वर्षीय विपिन ने झेलम एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रैक पर युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बताया कि विपिन वीरवार सुबह सैर के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने झेलम एक्सप्रेस के आगे गर्दन रख दी। ट्रेन गुजरने के बाद उसका सिर और धड़ अलग-अलग ट्रैक पर पड़े मिले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने ही युवक की पहचान की। थोड़ी देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के अनुसार युवक कुछ समय से डिप्रेशन में था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।